Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: बेंगलुरु इंटर्नशिप पर रवाना होने से पहले ANM छात्राओं ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

Chaibasa: नर्सिंग कौशल कॉलेज, चाईबासा (ANM स्कूल, PanIIT–Prajha Foundation) की शैक्षणिक सत्र 2024–2026 की छात्राएं अपने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 4 जुलाई...

बेंगलुरु रवाना होने से पहले उपायुक्त से मिलीं ANM छात्राएं
बेंगलुरु रवाना होने से पहले उपायुक्त से मिलीं ANM छात्राएं

Chaibasa: नर्सिंग कौशल कॉलेज, चाईबासा (ANM स्कूल, PanIIT–Prajha Foundation) की शैक्षणिक सत्र 2024–2026 की छात्राएं अपने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 4 जुलाई 2026 को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी. प्रस्थान से पूर्व छात्राओं ने कॉलेज की प्राचार्या, संकाय सदस्यों और अन्य कर्मियों के साथ जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं.

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने छात्राओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, समर्पण, सेवा-भाव और व्यावसायिक दक्षता का परिचय दें. उन्होंने कहा कि एक कुशल स्वास्थ्यकर्मी के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और मरीजों के प्रति करुणा का भाव भी अत्यंत आवश्यक है.

उपायुक्त ने छात्राओं को दिया आत्मविश्वास और सेवा-भाव का संदेश

उपायुक्त ने छात्राओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने उत्कृष्ट कार्य और आचरण से संस्थान के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले का भी नाम गौरवान्वित करें. उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और पूर्ण निष्ठा के साथ इंटर्नशिप पूर्ण करने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों का उपयोग भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में करने का संदेश दिया. इस अवसर पर छात्राओं ने उपायुक्त के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि उपायुक्त से प्राप्त प्रेरणा उनके लिए इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रेरणास्रोत बनेगी. इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या, संकाय सदस्य, अन्य कर्मीगण और ANM की छात्राएं उपस्थित रहीं.

ALSO READ: पलामू: ऑटो और बाइक में सीधी भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *