Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: छतरपुर विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

Palamu: पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद...

Chhatarpur Assembly
सांसद और वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास

Palamu: पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप से छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 22 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. ​इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) से तीन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें ग्राम अरर में दुपटिया से ठेखी वाया आरा रोड तक साढ़े छह किलोमीटर, मदनपुर रोड से पिंडराही होते हुए अहरी पंडरिया टोला तक सवा छह किलोमीटर और एनएच 98 करोली रोड से करोली पंडरिया टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है. इसके अलावा नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके डगरा से सरईडीह तक योजना एवं विकास विभाग की निधि से पौने दस करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबी एक और खास सड़क बनाई जाएगी.

दर्जनों नए पुल और सड़कों की मिली मंजूरी

इस मौके पर सांसद बीडी राम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, कि साल 2014 से अब तक उनके प्रयासों से क्षेत्र में 1081 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 1640 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कें और पुल बनाए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि पलामू और गढ़वा जिलों के आदिवासी बहुल इलाकों में बेहतर रास्ते देने के लिए दर्जनों नए पुल और सड़कों की मंजूरी मिल चुकी है, जिन पर जल्द काम शुरू होगा. साथ ही अगले चरण में दोनों जिलों की कुल 146 और नई सड़कों को जोड़ने की तैयारी है.

सड़कें ही किसी भी क्षेत्र के विकास का असली आईना- वित्त मंत्री

​शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, कि सड़कें ही किसी भी क्षेत्र के विकास का असली आईना होती हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है. अच्छी सड़कें होने से न सिर्फ व्यापार बढ़ता है, बल्कि बीमारी या आपातकाल के समय एम्बुलेंस और पुलिस भी समय पर गांव तक पहुंच सकती है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, वरिष्ठ नेता धर्मदेव सिंह यादव, ईश्वरी पाण्डेय, अलख दुबे, कौशल झा, कुंदन प्रसाद और अंकित सिंह सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डीवीसी बोकारो थर्मल की बेटी सौम्या सलोनी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, पहले ही प्रयास में पाई बीपीएससी में सफलता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *