Palamu: मेदिनीनगर मे पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों को ईसीएचएस कार्ड के उपयोग,आश्रित परिजनों के कार्ड वैलिडेट कराने तथा अनुपयोगी कार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध
बैठक में पॉलीक्लिनिक के ओआईसी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ईसीएचएस पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर लाभार्थी बेझिझक संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पलामू के अस्पतालों और जांच घरों को ईसीएचएस से सम्बद्ध (इम्पैनल्ड) कराने के लिए योजनाबद्ध प्रयास जारी हैं, जिसके सुखद परिणाम जल्द मिलेंगे. बैठक में कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अर्पण जयदीप, अभिनव, संजय कुमार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, अभिषेक कुमार कश्यप, नवल किशोर दुबे, राम प्रवेश सिंह, सुधीर कुमार चौबे, नंददेव दुबे, रामदेव उरांव, प्रतिमा कुजूर, जीरा देवी, राखी कुमारी और अनीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

AlsoRead:पलामू : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास दूबे
