Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो घरेलू दर पर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

Hazaribagh: घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है. जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं...

ई-केवाईसी

Hazaribagh: घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है. जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 2.37 लाख गैस उपभोक्ता अभी ई-केवाईसी से वंचित हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है. ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यवस्था के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर गैस सिलेंडर का लाभ नहीं मिलने की बात कही गई है. ऐसे में गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है.

एजेंसियों पर बढ़ रही उपभोक्ताओं की भीड़

अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है. कई उपभोक्ता जानकारी के अभाव में अब तक ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं. एजेंसी संचालकों का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में सिलेंडर लेने में किसी तरह की परेशानी न हो.

समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील

गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 15 अगस्त की समय-सीमा का इंतजार न करें और जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें. इससे घरेलू गैस की आपूर्ति और सब्सिडी/घरेलू दर से जुड़े लाभों में संभावित परेशानी से बचा जा सकेगा.

AlsoRead:रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ ABVP ने निकाला सीएम आवास मार्च, पुलिस ने रोका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *