News Wave Dask : मानसून के मौसम में बढ़ी हुई नमी और उमस का असर त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है. पसीना, अतिरिक्त ऑयल और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर चिपचिपाहट, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में मौसम के अनुसार स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है.

आसान स्किन केयर रूटीन
सुबह उठकर चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें और त्वचा के प्रकार के अनुसार हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके बाद ब्रॉड-स्पेक्ट्रम और वॉटर-रेजिस्टेंट SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. बादल होने के बावजूद UV किरणें त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं. मानसून में चेहरे को बार-बार धोने या ज्यादा स्क्रब करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकता है. पसीना आने पर चेहरे को साफ टिश्यू या मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. साथ ही मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर लगाए रखने से बचें.

इन आसान उपायों से त्वचा रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग
रात में सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह हटाकर चेहरा साफ करें और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं. फेस टॉवल और तकिए के कवर को नियमित रूप से साफ रखना भी जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट एक साथ इस्तेमाल करने के बजाय कम और जरूरी प्रोडक्ट्स का नियमित इस्तेमाल ज्यादा बेहतर है. अगर त्वचा पर लगातार खुजली, लालिमा, जलन या गंभीर मुंहासे जैसी समस्या बनी रहती है, तो घरेलू उपायों के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है. मानसून में सही सफाई, मॉइस्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन को रूटीन में शामिल करके त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रखा जा सकता है.

Also Read : रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ ABVP ने निकाला सीएम आवास मार्च, पुलिस ने रोका

