Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय निवासी एकराम हुसैन के 30 वर्षीय पुत्र एनाम खान सुबह करीब 10:00 बजे करंट का शिकार हुए. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, एनाम खान की चैनपुर में मोबाइल की दुकान है. सोमवार की सुबह वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान जब वह अपने मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे, तभी अचानक वह बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए.
इलाज जारी है
घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों द्वारा किए गए त्वरित उपचार के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए और उनकी देखरेख में घायल एनाम खान का इलाज जारी है.

AlsoRead:हूल दिवस को लेकर जामताड़ा में तैयारियां पूरी, भव्य जुलूस व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित


