Palamu: पल्स पोलियो अभियान के तहत उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शहरी क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई. इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और सभी पात्र बच्चों को समय पर दवा अवश्य पिलाएं.
जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए घर-घर संपर्क सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार का अभियान आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका
अभियान को सफल बनाने में सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, सुश्री मनीषा कुमारी, वार्ड संख्या-25 के वार्ड पार्षद आकाश तथा स्थानीय निवासी निलय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड में डोर-टू-डोर जाकर बच्चों की पहचान की और उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई.
ALSO READ : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : एक और दो जुलाई को होगी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई


