पलामू: नई शहर की सरकार का आगाज, कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पार्षदों को दिलाई पद की शपथ

पलामू: प्रमंडल के कमिश्नर श्रीमती कुमुद सहाय ने शनिवार को एक विशेष समारोह के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर...

पलामू: प्रमंडल के कमिश्नर श्रीमती कुमुद सहाय ने शनिवार को एक विशेष समारोह के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर अरुणा शंकर को विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही साथ सभी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता कुंदन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. शपथ ग्रहण के दौरान सुनील गुप्ता, इंद्रजीत डिंपल, आकर्ष आनंद, आलोक माथुर और अरविंद राणा सहित नवनिवारचित महापौर के सैकड़ों समर्थकों ने उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया. शंकर ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य और भरोसे के साथ उन्हें इस पद पर चुना गया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार प्रथम महापौर के रूप में उन्होंने निगम क्षेत्र में विकास की नींव रखी थी, इस बार विकास की गति उससे भी कहीं अधिक तीव्र और प्रभावी होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा है. इस शपथ समारोह के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं जिसमे अभी तक केवल वार्ड 23 से वार्ड पार्षद मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर का पर्चा खरीदा हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *