Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहु चौखड़ा सड़क के समीप सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हादसा हो गया, एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चौखड़ा नहर पुल से नहर मे पलट गया. घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान झरहा गांव निवासी अनतू राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र धीरज उर्फ गोलू के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक का नाम विकास राजवंशी, पिता- लालजी राजवंशी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : चांडिल नौका बिहार में गजराज की दहशत, रात में पहुंचे हाथी से सहमे पर्यटक-दुकानदार
पुलिस मामले की कर रही तहकीकात
जानकारी के अनुसार, धीरज सोहया पहाड़ से गिट्टी उठाव के बाद अनलोड कर खाली ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था. उसी दौरान छोटी नहर पुल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सरहु चौखड़ा की छोटी नहर में जा गिरा, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. हादसे में धीरज उर्फ़ गोलू की मौत हो गयी और विकास राजवंशी घायल हो गया. घायल विकास कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल बेहतर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें : Bihar Board 12th Result 2026 Out: साइंस में आदित्य टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

