Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने अखाड़ा समितियों के साथ की बैठक, सुरक्षा और यातायात का लिया जायजा

रांची: राजधानी रांची में रामनवमी के पावन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए...

रांची: राजधानी रांची में रामनवमी के पावन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं. आज सोमवार को एसएसपी ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. एसएसपी ने सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ जुलूस के पारंपरिक मार्गों का पैदल भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों और संकरी गलियों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई गई. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों और डायवर्जन पॉइंट्स पर मजबूत बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए. शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पार्किंग स्थलों का चयन कर वहां समुचित लाइट और सुरक्षा बल की तैनाती की योजना बनाई गई. इसके अलावा विभिन्न अखाड़ा एवं समितियों के सदस्यों के साथ हुई बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व की भव्यता के साथ-साथ अनुशासन सर्वोपरि है. उन्होंने आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और भक्ति का प्रतीक है. सभी समितियां निर्धारित मार्ग का पालन करें और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकालें. पुलिस प्रशासन आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *