Palamu : जिला के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चे के साथ कुआं में छलांग लगा ली. इस घटना में दो बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सरिता देवी ने पति छोटेलाल प्रजापति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बुधवार की रात उसने अपने दो मासूम बच्ची को कुंआ में डालने के बाद खुद छलांग लगा ली. बड़ी बच्ची को मां ने कुआं में डालने का प्रयास किया, तो वह चिल्लाने लगी. तभी महिला सरिता ने भी छलांग लगा ली.
घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग कुआं के पास जुट गये. इस घटना में चार वर्षीय प्रिया कुमारी और दो वर्षीय डोली कुमारी की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद नावाबाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी गयी.

ALSO READ : UGC-NET पेपर लीक पर राहुल गांधी का बयान, सौ पन्नों का PDF वायरल, 90 सवाल परीक्षा में पूछे गये


