NewsWave Desk : नीट यूजी परीक्षा के बाद अब विपक्ष UGC-NET को लेकर हमलावार हो गया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किये है. उन्होंने कहा है कि UGC-NET को लेकर जिस तरह के आरोप सामने आ रहे है, वे काफी चौंकाने वाले है. दावा करते हुए उन्होंने कहा कि UGC-NET परीक्षा को लेकर भी गंभीर जानकारी सामने आ रही है. राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा से ठीक पहले सौ पन्नों का पीडीएफ PDF जारी किया गया था. पीडीएफ PDF उस प्रश्नपत्र सेटिंग से जुड़ा था, जिसकी जानकारी केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के पास होती है. राहुल गांधी ने दावा किया कि इस पीडीएफ PDF में मौजूद लगभग 90 सवाल समाजशास्त्र परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते है.
कुछ राज्यों में बेचा गया प्रश्नपत्र
राहुल गांधी ने जानकारी दी कि यह पीडीएफ प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में करीब 2.25 लाख रुपये में बेचा जा रहा था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा भी किया था. अगर देश में ऐसा हो रहा है तो परीक्षा प्रणाली के लिये ये काफी गंभीर मामला है. केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिये. लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. जिससे लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है.

ALSO READ : Breaking: ACB ने बुढ़मू CO को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी ,हो सकती है गिरफ्तारी


