पलामू: युवा अधिवक्ता अभय भुईयां बनें समाज के कानूनी सलाहकार, सहायता देने का लिया संकल्प

Palamu: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता अभय...

Palamu: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता अभय भुईयां को कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने अभय भुईयां के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां को कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत होने से समाज को कानूनी सहायता देने में संगठन को मजबूती मिलेगी और भुईयां समाज के गरीब वंचित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि पलामू जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा और प्रत्येक प्रखंड में संगठन को मजबूती के साथ विस्तार किया जाएगा.

संगठन को मजबूती मिलेगी

इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानूनी सलाहकार अभय भुईयां ने कहा कि पलामू जिला में संगठन के माध्यम से समाज के गरीब पिछड़े हुए लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और भुईयां समाज में व्याप्त समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानूनी सलाहकार अभय भुईयां को जिला महासचिव चन्दन कुमार भुईयां और जिला कोषाध्यक्ष योगेन्द्र भुईयां ने बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां के जुड़ने से समाज और संगठन को मजबूती मिलेगी.

AlsoRead:नहीं चेते तो झारखंड के जंगल जल कर हो जाएंगे खाक, 7668 बार हो चुकी है आगलगी की घटनाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *