पलामू: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में एक...

bike collision
Palamu: Youth dies, three injured in bike collision

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.  इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अंश कुमार (पिता- छट्ठू राम) निवासी ग्राम अमवा, पाटन के रूप में हुई है. इस हादसे में सुनीता देवी (पति- छट्ठू राम), अंशिका और आकृति (पिता- छट्ठू राम), जो सभी ग्राम अमवा, पाटन के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक बटसारा से डाल्टनगंज की ओर जा रही थी, जिसे छट्ठू राम का भांजा चला रहा था. इसी दौरान ब्राह्मण सिंगरा के समीप बाइक की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई. दूसरे वाहन के चालक की पहचान नारायण कुमार रवि (पिता- रामजी राम), निवासी सिक्की खुर्द, पाटन के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: Jharkhand Police: DSP रैंक के अधिकारियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी, जानें कौन हुए पास और फेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *