कोडरमा : नाली नहीं होने पर सड़क में बह रहा गंदा पानी, आवागमन प्रभावित

Koderma : जिले के डोमचांच प्रखंड के पचगावां – मसनोडीह मुख्य मार्ग पर स्थित पचगावां गांव में नाली का अभाव लोगों के...

सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Koderma : जिले के डोमचांच प्रखंड के पचगावां – मसनोडीह मुख्य मार्ग पर स्थित पचगावां गांव में नाली का अभाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. गांव में नाली नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है. जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है. सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.

पंचायत समिति सदस्य ने कहा विभाग को दी गयी है जानकारी

मसनोडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजू यादव ने बताया कि गांव में निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सीधा मुख्य सड़क पर गिर रहा है.
राजू यादव ने बताया की विभाग को कई बार मामले को लेकर अवगत कराया लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पचगावां गांव में नाली निर्माण कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है.

ALSO READ : Jharkhand Police: DSP रैंक के अधिकारियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी, जानें कौन हुए पास और फेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *