Ranchi: झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, रांची द्वारा JPSC के माध्यम से सीधे नियुक्त DSP के बुनियादी प्रशिक्षण बाद सेमेस्टर-1 एवं सेमेस्टर-2 का संशोधित परीक्षाफल जारी कर दिया गया है. आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी प्रशिक्षण आदेश के अनुसार पूर्व में अनुत्तीर्ण रहे प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा दिए गए पुनर्मूल्यांकन आवेदन के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया गया था. जिनमें सेमेस्टर-1 के रिजल्ट जारी होने के बाद फेल हुए DSP द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन किया गया.
जानिए कौन अधिकारी हुए पास और फेल
जिनमें DSP बिरजू कुमार मेहता पास हुए, जबकि सेमेस्टर-2 पुनर्मूल्यांकन परिणाम में फेल हुए अधिकारियों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद तैयार परिणाम इस प्रकार हैं. DSP अमित कुमार पास हुए जबकि DSP मृत्युंजय गोप लिखित विषय और फायरिंग की परीक्षा में फेल हो गए. निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग से अनुरोध किया है कि इस प्रकाशित परीक्षाफल के अनुरूप आवश्यक जिलादेश निर्गत करते हुए संबंधित प्रशिक्षु अधिकारियों की सेवापुस्तिका में अंक दर्ज कराएं तथा परीक्षाफल की प्रति उन्हें हस्तगत कराएं.
