Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में निकली नशा मुक्ति प्रभात फेरी, छात्राओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Giridih : जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया...

The girl students gave the message of a drug-free society.

Giridih : जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक कौशिक अप्पू ने किया. प्रभात फेरी में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया.

स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र का संदेश लेकर निकलीं छात्राएं

विद्यालय परिसर से निकली यह रैली आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान छात्राओं ने “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां”, “नशा छोड़ो, भविष्य संवारो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” तथा “नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक कौशिक अप्पू ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी शक्ति है. यदि छात्र-छात्राएं नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें, तो एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया और नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Also Read : News Wave Exclusive: झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका: बिजली कंपनियों का घाटा भरेगी जनता, लागत घटेगी भी तो कम नहीं होगा आपका बिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *