Ranchi: पुलिस के डर से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों को भगोड़ा घोषित करने की दिशा में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. रांची पुलिस ने राहुल राणा के लालपुर स्थित उसके आवासीय फ्लैट पर 82 (इश्तेहार ) चस्पा कर दिया है. शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने ढोल बजा कर इश्तेहार चस्पा किया. इश्तेहार में राहुल राणा को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले रांची पुलिस ने पुलिस ने रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित होटल टिटॉस में रंगदारी के लिए की गई हत्या के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान, सुजीत सिन्हा (अब मृत )और उसके गैंग के अन्य सदस्यों राहुल राणा, कौशल पांडेय, गोडवीन खान समेत अन्य के खिलाफ दर्ज केस में UAPA (अनलॉफूल एक्टिविटी प्रीवेन्शन एक्ट) की धारा 16 , 17, 18, 19 और 20 के तहत केस चलाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी और कोर्ट ने UAPA की धाराओं को जोड़ने के आवेदन को स्वीकार कर लिया था.
UAPA के तहत सभी को बनाया गया आरोपी

जिसके बाद प्रिंस खान के गुर्गों राहुल राणा और कौशल पांडेय समेत अन्य गुर्गों को UAPA के तहत आरोपी बनाया गया है. राहुल राणा को पुलिस ने शूटरों के बयान के आधार पर अभियुक्त बनाया है और रंगदारी के लिए हत्या से जुड़े केस में नाम आने के बाद राहुल राणा पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार है उसे अग्रिम बेल देने से रांची सिविल कोर्ट इंकार कर चूका है.


इश्तेहार जारी होने के बाद भी अगर राहुल राणा पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राहुल राणा को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा. भगोड़ा घोषित किये जाने की प्रक्रिया के बाद अब पुलिस राहुल राणा की सम्पति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी कर सकती है. इधर, दो दिन पहले प्रिंस खान गिरोह के सबसे बड़े मास्टरमाइंड और करीब दो दशक से झारखंड में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर के बाद प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस की दबिश बढ़ती दिख रही है.

