Palamu: जिले के पिपरा प्रखंड की तेंदुई पंचायत के ग्राम भांगा में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. गांव में जले 25 KVA ट्रांसफॉर्मर को बदलकर अब 63 KVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. इस कार्य में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा प्रखंड सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान की पहल अहम रही.
ग्रामीणों ने संदीप पासवान से रखी थी समस्या
ग्राम भांगा में 25 KVA ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने संदीप पासवान से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संदीप पासवान ने तत्काल बिजली विभाग डालटनगंज के महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी.

बिजली विभाग ने लिया त्वरित संज्ञान
ग्रामीणों की समस्या पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जले हुए 25 KVA ट्रांसफॉर्मर की जगह 63 KVA का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया. इसके बाद गांव में नए ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई.

ग्रामीणों ने जताया आभार
नए ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. लोगों ने संदीप पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जनता का सच्चा हितैषी बताया. इस मौके पर तेंदुई पंचायत के भांगा गांव के प्रेमचंद सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिन सिंह, जनेश्वर सिंह, सुशील सिंह, जसवंत सिंह, विक्रांत सिंह, भीष्म सिंह, ओमप्रकाश कुमार, राजू रंजन कुमार, यशवंत सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
ALSO READ: ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन शुरू

