चतरा में पुलिस पेट्रोलिंग होगी और मजबूत, थानों को मिले 19 बोलेरो और 21 बाइक

चतरा: झारखंड सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और पेट्रोलिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को नए वाहन उपलब्ध कराए गए...

चतरा: झारखंड सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और पेट्रोलिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. इसी क्रम में चतरा पुलिस को भी हाईटेक पेट्रोलिंग के लिए 19 महिंद्रा बोलेरो और 21 दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं. हालांकि दोपहिया वाहन अभी चतरा नहीं पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिनों में ये वाहन भी चतरा पहुंच जाएंगे.

थानों को सौंपे गए चार पहिया वाहन

आवंटन के बाद चतरा समाहरणालय परिसर से सभी चार पहिया वाहनों को एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में अलग-अलग थानों को सौंप दिया गया है. इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से डायल 112 सेवा और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त के लिए किया जाएगा, जिससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी.

पेट्रोलिंग और रिस्पांस टाइम होगा बेहतर

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा थानों को दिए गए वाहनों से पुलिस की फील्ड में उपस्थिति, गश्त और रिस्पांस टाइम को सुदृढ़ करने में काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने बताया कि सभी वाहन वायरलेस सेट और मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) टैब समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं, जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे.

Also Read: द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग: सौप्तिक दास के ‘तूफान’ में उड़ा कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, ODM सफायर ग्लोबल की लगातार दूसरी जीत

CM ने दिखाई हरी झंडी

बताया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कानून-व्यवस्था और पेट्रोलिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 1485 नए वाहन पुलिस विभाग को सौंपे हैं. विधानसभा परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को सभी जिलों के लिए रवाना किया गया. इनमें 636 महिंद्रा बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन और 849 टीवीएस अपाचे दोपहिया वाहन शामिल हैं.

पहले चरण में हुआ वितरण

एसपी ने बताया कि यह पहले चरण का वितरण है, जिसमें 1255 पेट्रोलिंग वाहनों और 1697 दोपहिया वाहनों की स्वीकृति सरकार ने राज्य के सभी जिलों की पुलिस के लिए दी थी. फिलहाल 1485 वाहन जिलों को दिए गए हैं और शेष वाहनों का आवंटन भी जल्द ही किया जाएगा.

पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में कदम

उन्होंने बताया कि महिंद्रा बोलेरो की सभी गाड़ियां बीएस-6 मॉडल की हैं. इन वाहनों के आने से पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. मौके पर सार्जेन्ट मेजर सुबोध गुप्ता समेत पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *