Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की जयंती पर विशाल महोत्सव

सरायकेला: परम प्रेमोमय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सरायकेला के गम्हरिया रामचंद्रपुर...

सरायकेला: परम प्रेमोमय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सरायकेला के गम्हरिया रामचंद्रपुर मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. एकदिवसीय विशाल महोत्सव में तीनों जिलों से कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. साथ ही श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के हजारों अनुयायियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

तैयारी लगभग पूरी, सत्संग और दीक्षा कार्यक्रम

इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. आयोजकों ने बताया कि इस समारोह में हजारों गुरु भाई एवं मां बहनों के जुटने की संभावना है. मौके पर सभी सत्संग का अनुश्रवण करेंगे. साथ ही सैकड़ों लोग दीक्षा भी लेंगे.

Also Read: बजट सत्रः राज्य में पुलिस के 23,645 पद हैं रिक्त, हर दिन कोयले का अवैध व्यापार है 600 करोड़ का : जयराम महतो

श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था

बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं. मैदान में पंडाल के माध्यम से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. साथ ही धर्मसभा के लिए भव्य पंडाल और दीक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है.

प्रसाद वितरण के लिए अलग काउंटर

वहीं प्रसाद ग्रहण करने के लिए 15 काउंटर महिलाओं के लिए, 10 पुरुषों के लिए और बुजुर्गों के लिए 5 अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी न हो. आयोजकों ने इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *