रांची: थाना प्रभारी से अभद्रता के विरोध में पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू काला बिल्ला लगाकर कर रहे ड्यूटी

  रांची: थाना प्रभारी से अभद्रता के विरोध में शनिवार से पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू हो गया है. पुलिस के जवान काला...

 

रांची: थाना प्रभारी से अभद्रता के विरोध में शनिवार से पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू हो गया है. पुलिस के जवान काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे है. उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन रांची शाखा ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हुई अभद्रता और दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है. इस घटना के विरोध में एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जिले के सभी पुलिसकर्मी अगले तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

जाने क्या है पूरा मामला?

मामले की शुरुआत डोरंडा थाना क्षेत्र में घटी एक घटना से हुई, जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज टंडन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कार के बोनट पर एक व्यक्ति को घसीटा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त कर लिया था.पुलिस एसोसिएशन का आरोप है कि, अधिवक्ता द्वारा जब्त वाहन को अनैतिक रूप से छुड़ाने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. न्यायालय को इस संबंध में दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया गया. उच्च न्यायालय परिसर में महिला पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को जबरन घेरा गया और उनके साथ अभद्रता की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *