रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से लापता हुए चारों बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों बच्चे को मधुकम इलाके से ही बरामद किया है. ये चारों बच्चे कल शाम अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने बताया कि बच्चे कल शाम को घर से निकले थे. काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश करने के बावजूद अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सुखदेवनगर थाना को सूचित किया था.


