हेमंत सरकार में यूपी मॉडल पर पुलिस की स्ट्राइक: 13 महीनों में 15 एनकाउंटर, दहशत के पर्याय बने 5 खूंखार अपराधी ढेर

SAURAV SINGH रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का रुख अब पहले से कहीं अधिक...

jharkhand police
jharkhand police

SAURAV SINGH

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का रुख अब पहले से कहीं अधिक सख्त और आक्रामक नजर आ रहा है. राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर जमीन पर दिखने लगा है. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब झारखंड पुलिस भी अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही है. पिछले 13 महीनों के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कानून को चुनौती देने वाले अब सुरक्षित नहीं हैं.
पिछले 13 महीनों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 15 एनकाउंटर की घटनाएं हुई. इन कार्रवाइयों में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है. वहीं, 13 अपराधी पुलिस की गोली से घायल होने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे हैं.

रांची पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त, हुए छह एनकाउंटर:

एनकाउंटर की बात की जाए तो रांची पुलिस सबसे ज्यादा अपराधियों के खिलाफ सख्त रही है. रांची पुलिस और अपराधियों के साथ सबसे अधिक छह एनकाउंटर की घटनाएं हुई हुआ, इसके अलावा धनबाद और जमशेदपुर में दो दो एनकाउंटर की घटना हुई. इसके अलावा चतरा, रामगढ़ और पलामू में भी एनकाउंटर की घटनाएं सामने आई है.

जाने कब-कब हुई एनकाउंटर किसे लगी गोली, कौन हुआ ढेर और कौन घायल

– 29 जनवरी 2026, जमशेदपुर: अपहरण मामले में तीन कुख्यात अपहर्ता घायल.

– 08 मार्च 2026: धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के अपराधी और पुलिस के बीच एनकाउंटर में एक अपराधी घायल हुआ.

– 05 दिसंबर 2025, पिपरवार: जुबेर अंसारी घायल.

– 28 अक्टूबर 2025, जमशेदपुर: एक अपराधी के पैर में गोली लगी.

– 19 अक्टूबर 2025, रांची: विजय नाग हत्याकांड का आरोपी अभिषेक सिंह घायल.

– 14 अक्टूबर 2025, धनबाद: भानु मांझी मुठभेड़ में घायल.

– 13 अक्टूबर 2025, मैक्लुस्कीगंज: प्रभात कुमार राम घायल.

– 13 अक्टूबर 2025, तुपुदाना: सुजीत सिन्हा गिरोह के आफताब को गोली लगी.

– 10 अक्टूबर 2025, रांची: रातू थाना क्षेत्र में दो अपराधी घायल.

– 20 सितंबर 2025, चतरा: उत्तम यादव पुलिस कार्रवाई में मारा गया.

– 11 अगस्त 2025, गोड्डा: सूर्या हांसदा मुठभेड़ में ढेर.

– 31 मार्च 2025: यूपी एसटीएफ, झारखंड एटीएस और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अनुज कनौजिया मारा गया.

– 27 मार्च 2025: भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़ा रोहित एनकाउंटर में घायल हुआ.

– 11 मार्च 2025: 100 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर अमन साहू को एटीएस ने मार गिराया.

– 11 जनवरी 2025, रामगढ़: राहुल तूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *