Click Here
Click Here
Click Here

पोटका: बाहरदाढ़ी गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश

Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास की बदहाली एक बार फिर सामने आई है, केरुवा डूंगरी पंचायत के बाहरदाढ़ी गांव की...

Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास की बदहाली एक बार फिर सामने आई है, केरुवा डूंगरी पंचायत के बाहरदाढ़ी गांव की मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने पूरे गांव को परेशानी में डाल रखा है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं, बाहरदाढ़ी गांव की यह सड़क अब सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत बन चुकी है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यहां आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है.

गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन गया

ग्रामीणों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन गया है, बारिश के मौसम में सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है, कीचड़ और जलजमाव से हालात बद से बदतर हो जाते हैं, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, स्थानीय ग्रामीण विख्यात वीर सिंह सरदार ने बताया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, न ही कोई अधिकारी मौके पर सुध लेने पहुंचा, ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि पोटका विधानसभा के बाहरदाढ़ी गांव की सड़क को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि विकास की बात सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे.

Also Read : Empty Stomach Tea Kidney Health: क्या आप भी पीते हैं खाली पेट चाय? आज ही बदलें आदत, किडनी पर पड़ता है ऐसा असर

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *