Click Here
Click Here
Click Here

प्रधानमंत्री आवास योजना:ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तिथि निर्धारित

Giridih:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त...

Giridih:प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जनसुनवाई आयोजित होगी

पंचायत स्तर पर जनसुनवाई संपन्न होने के बाद अब प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा लाभुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना है. जारी निर्देश के अनुसार जमुआ, पीरटांड़ एवं गिरिडीह प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिला समन्वयक उपस्थित रहेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के तहत:

जमुआ प्रखंड में 18 मई 2026

पीरटांड़ प्रखंड में 20 मई 2026

गिरिडीह प्रखंड में 22 मई 2026

को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी.

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध रखे जाएं, ताकि लाभुकों की शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित निष्पादन किया जा सके.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई के माध्यम से योजना के प्रभावी संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा.

AlsoRead:प्रधान जिला न्यायाधीश ने बालगृह, संप्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम और मूक बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण

add1

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *