झारखंड कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, लंबे समय से संगठन में सक्रिय

Ranchi: कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अखिल भारतीय...

Ranchi: कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी सूची में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई है. इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है. प्रणव झा बोकारो के रहने वाले हैं और कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. पार्टी के भीतर उन्हें एक अनुभवी और संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता माना जाता है. राजनीतिक गलियारों में पहले से ही उनके नाम की चर्चा चल रही थी, जिसे अब कांग्रेस नेतृत्व ने आधिकारिक रूप दे दिया है.

खड़गे के करीबी माने जाते हैं प्रणव झा

जानकारों के अनुसार प्रणव झा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी सहयोगियों में शामिल हैं. वे लंबे समय तक खड़गे के राजनीतिक सहयोगी और पीएस के रूप में कार्य कर चुके हैं. इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं.

Also Read:- कोडरमा: ट्रक से मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

 

महागठबंधन की ओर से मजबूत दावेदारी

झारखंड में महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण प्रणव झा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. ऐसे में राज्यसभा के जरिए उनका संसद पहुंचना तय माना जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व ने उनके नाम पर भरोसा जताते हुए झारखंड से उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *