Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: ट्रक से मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र में ट्रक चालक का मोबाइल और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Koderma News
गिरफ्तार आरोपी

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र में ट्रक चालक का मोबाइल और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमडीहा गांव निवासी संजीत कुमार ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि 3 जून 2026 की रात करीब एक बजे उनके ट्रक से अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन और नकदी की चोरी कर ली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विशेष छापेमारी टीम का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ गोलू (25 वर्ष), सूरज पासवान (20 वर्ष) और राहुल कुमार खटीक (19 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों आरोपी तिलैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राणा रंजीत राय समेत तिलैया थाना के पुलिसकर्मी, पैंथर जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: शौच के लिए गए युवक पर जंगली दंतैल हाथी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *