Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के चंद्रपुरा में DVC का गेट जाम आंदोलन खत्म, उपायुक्त की पहल पर बनी सहमति

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित दामोदर घाटी निगम (DVC) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र का मुख्य गेट जाम आंदोलन...

DVC का गेट जाम आंदोलन खत्म
DVC का गेट जाम आंदोलन खत्म

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित दामोदर घाटी निगम (DVC) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र का मुख्य गेट जाम आंदोलन गुरुवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर समाप्त हो गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त की आंदोलनकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे गेट जाम आंदोलन तत्काल समाप्त करें. साथ ही आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को लेकर DVC के उच्च प्रबंधन के साथ वार्ता की जाएगी. उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि गेट जाम आंदोलन और हड़ताल जैसी कार्रवाई उचित नहीं है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि उनके आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई की जाए.

ALSO READ: ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, 24 कैन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

दो दिनों से जारी था आंदोलन, बिजली संकट की आशंका बढ़ी

सूत्रों ने बताया कि नियोजन की मांग को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में बीते दो दिनों से अनिश्चितकालीन पावर प्लांट गेट जाम आंदोलन किया जा रहा था. इस आंदोलन के कारण झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका प्रबल हो गई थी. गेट जाम आंदोलन के कारण कई अधिकारी और कर्मचारी दो दिनों से प्लांट के अंदर ही फंसे हुए थे, जबकि बाहर के अधिकारी और कर्मचारी भी प्लांट में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे. बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी ने प्लांट गेट से 500 मीटर की दूरी पर निषेधाज्ञा लागू की थी, इसके बावजूद आंदोलनकारी मौके पर डटे रहे. इसी स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने आंदोलनकारियों के साथ बैठक कर कड़ा निर्देश जारी किया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *