हजारीबाग: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सत्यापन कैंप का आयोजन, SDO ने किया निरीक्षण, BLO को दिए आवश्यक निर्देश

Hazaribagh: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सोमवार को चौपारण एवं बच्छई पंचायत भवन में सुनवाई एवं सत्यापन कैंप आयोजित...

verification camp
सुनवाई व सत्यापन कैंप

Hazaribagh: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सोमवार को चौपारण एवं बच्छई पंचायत भवन में सुनवाई एवं सत्यापन कैंप आयोजित किया गया. कैंप में मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त नोटिसों के आधार पर लोगों की सुनवाई करते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं विवरणों का सत्यापन किया गया. बच्छई पंचायत भवन में अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू पहुंचे और कैंप में चल रही सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों से कार्य की जानकारी ली तथा मतदाताओं के सत्यापन एवं सूची पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश

इस दौरान बच्छई पंचायत के मुखिया वीरेंद्र रजक भी मौजूद रहे. अनुमंडल पदाधिकारी ने पंचायत भवन के रख-रखाव एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया और व्यवस्था की प्रशंसा की. उन्होंने संबंधित कर्मियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. कैंप में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं एवं आपत्तियों को सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया भी अपनाई गई. मौके पर बीएलओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read: DC के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी सदर अस्पताल की बिजली व्यवस्था, मरीज बेहाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *