MMCH की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, मां और अजन्मे बच्चे की मौत से मचा कोहराम बीजेपी कार्यक्रताओं ने किया हंगामा

Palamu:मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक प्रसूता महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत ने पूरे...

Palamu:मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक प्रसूता महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. इस दुखद घटना के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसके विरोध में भाजपा नेताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा नेता ज्योति पांडे ने इस घटना को पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न बताते हुए अस्पताल अधीक्षक से जवाबदेही तय करने और दोषी डॉक्टरों व कर्मियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब गरीब जनता इलाज की उम्मीद में अस्पताल आती है और वहां लापरवाही के कारण जान गंवानी पड़ती है, तो यह व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है.

24 घंटे के अंदर दोषियों पर ठोस कारवाई की मांग 

​इसी क्रम में भाजपा नेता विश्वजीत पाठक ने अस्पताल की संवेदनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर इलाज न मिलना तंत्र की क्रूरता को दर्शाता है. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं, भाजपा नेता विपुल गुप्ता ने जोर देकर कहा कि अब जनता केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय चाहती है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने जांच का भरोसा तो दिया है, लेकिन अस्पताल में लगातार बढ़ रही शिकायतों के बावजूद सुधार न होना चिंताजनक है. प्रशासन को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के दौरान वेद प्रकाश शर्मा, शैलेश सिंह, आलोक तिवारी, ओमप्रकाश और शोकाकुल परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में दोषियों को बर्खास्त करने और सख्त सजा देने की मांग उठाई है.

AlsoRead:होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *