NEWS DESK: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं. आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता चड्ढा को टारगेट कर रहे हैं.
धुरंधर वाला जवाब
चड्ढा ने फिल्म ‘धुरंधर’ के एक डायलॉग से करारा जवाब दिया और कहा, “घायल हूं इसलिए घातक हूं.” उन्होंने वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा कि उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लगातार फैलाए जा रहे झूठों को लोग सच मान सकते थे.
तीन आरोप, जीरो सच्चाई
उन्होंने कहा, “कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है. एक ही भाषा, एक ही बातें, एक ही आरोप—यह कोई संयोग नहीं बल्कि मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश है.” चड्ढा ने बताया कि पार्टी ने उन पर तीन आरोप लगाकर संसद में बोलने पर रोक लगा दी, लेकिन वह एक-एक करके इन आरोपों का जवाब देंगे.
सुनिए वीडियो में उन्होंने क्या कहा
https://x.com/i/status/2040347639020150810
साफ और सीधा संदेश
सांसद ने कहा, “मैं चुप नहीं रह सकता, क्योंकि अगर झूठ को बार-बार दोहराया गया, तो यह कहीं लोगों के लिए सच बन न जाए.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
