Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया सरायकेला सिविल कोर्ट का निरीक्षण, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Saraikela : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने सरायकेला व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने...

Saraikela : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने सरायकेला व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न्यायालय में आधारभूत संरचना से लेकर अन्य जानकारी हासिल की. न्यायालय पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामशंकर सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया.

ये भी पढ़ें : Newswave Expose : झारखंड में 5000 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

चीफ जस्टिस ने किया न्यायिक अधिकारियों संग बैठक

मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, ई-कोर्ट सुविधाओं और रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें : 562 रियासतों से अखंड भारत तक: सरदार पटेल की विरासत पर माननीय राज्यपाल का राष्ट्रवादी संदेश

परिसदन पहुंचने पर जिला के अधिकारियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सरायकेला पहुंचे. जिले के दौरे पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य न्यायाधीश से मिले बार के अधिवक्ता, कोर्ट भवन स्थान्तरित नहीं करने का किया आग्रह

निरीक्षण के दौरान जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्य न्यायधीश से मिला और सरायकेला कोर्ट भवन को शहर से सात किमी दूर स्थान्तरित नही करने का आग्रह किया. अधिवक्ताओं ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरायकेला शहर में रोजगार का अभाव है कई परिवार यहां पर ठेला खोमचा दुकान लगा कर अपना भरण पोषण करते हैं इसके अलावे वहां स्थान्तरित होने से वकीलों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने अधिकताओ के आग्रह पर न्यायिक प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाए रखने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *