Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : नीलांबर-पीतांबरपुर में बाबा चौहरमल का जयघोष, भव्य समारोह के साथ मनाई गई जयंती

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित बाबा चौहरमल पार्क की पावन धरा पर वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की जयंती हर्षोल्लास...

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित बाबा चौहरमल पार्क की पावन धरा पर वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल और आधुनिक भारत के प्रखर नेता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें : गुजरात में झारखंड की बेटियों का जलवा, 6 पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का गौरव

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बाबा चौहरमल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के त्याग और वीरता को याद करते हुए समाज की एकता और उत्थान पर बल दिया. समारोह में संरक्षक अंबिका पासवान, तारकेश्वर पासवान, प्रमंडल अध्यक्ष सुनील पासवान, उपाध्यक्ष उदय मांझी, जिला अध्यक्ष संदीप पासवान और महासचिव संजय पासवान जैसे प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव पासवान उर्फ बंटू और प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले, प्रमंडल और प्रखंड स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों ने शिरकत की. भारी संख्या में जुटे पासवान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए बाबा चौहरमल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात दोहराई.

ये भी पढ़ें : धनबाद : बंगाली कोठी में मौत के मुहाने पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक, कोयला माफिया की बड़ी साजिश नाकाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *