रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि सरकार दलीय आधार पर निकाय चुनाव से डर रही है, इसलिए गैर दलीय आधार पर चुनाव करा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त है और उन्हें लगता है कि दलीय चुनाव में उनकी पोल खुल जाएगी. निकाय चुनाव 2022 से लंबित हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों को केंद्र से मिलने वाली 5100 करोड़ की राशि नहीं मिल पाई है.

वहीं, रांची में कार्यकर्ताओं और लोगों में भाजपा समर्थित युवा, जुझारू और ऊर्जावान उम्मीदवार रोशनी खलखो के लिए जो उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि रांची की जनता ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए क्रम संख्या 6 में बिस्किट छाप पर मुहर लगाने का मन बना लिया है.

