Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

News Wave Desk : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय और झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार...

Weather in Jharkhand

News Wave Desk : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय और झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी प्रणाली के लगतार सक्रिय रहने के कारण रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू, लातेहार, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में अल्प समय के लिए तेज बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. खराब मौसम के समय अनावश्यक यात्रा करने से भी परहेज करें. किसानों को खेतों में काम करने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन की सहायता लें. आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे कृषि कार्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

Weather in Jharkhand

Also Read : जम्मू-कश्मीर : सेना को देख नियंत्रण रेखा के पास से भागे घुसपैठिये, हथियार छोड़ गये

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *