Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कर्नाटक के मैसूर रूरल में जिला अध्यक्ष चयन के लिए विशेष ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया है. ठाकुर को संगठनात्मक स्तर पर कड़े फैसले लेने और गुटबाजी से परे रहकर काम करने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इससे पहले भी वे देश के पांच राज्यों में सफलतापूर्वक ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुके है.
केंद्रीय नेतृत्व ने अटूट विश्वास जताया
उनकी इसी सांगठनिक क्षमता और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें कर्नाटक के इस बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल जिले की जिम्मेदारी सौंपी है. इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताया है. मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरूंगा.

ALSO READ : ग्लोबल मंच पर भारत की धमक : ऑकलैंड में PM मोदी का ऐतिहासिक स्वागत, 4 दशक का इंतजार खत्म


