Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: SIR को लेकर गरीब और कम-पढ़े लिखे मतदाता समय पर जागरूक रहें- JKM

Palamu: मेदिनीनगर में झारखंड क्रांति मंच (JKM) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गरीब और कम-पढ़े-लिखे मतदाताओं से समय रहते जागरूक...

पलामू
SIR को लेकर जागरूक रहें मतदाता-JKM

Palamu: मेदिनीनगर में  झारखंड क्रांति मंच (JKM) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गरीब और कम-पढ़े-लिखे मतदाताओं से समय रहते जागरूक रहने की अपील की है. मंच का कहना है कि यदि पात्र मतदाता समय पर अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित नहीं कराते हैं, तो भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है.

सरकारी योजनाओं के लाभ पर पड़ सकता है असर

नेताओं ने कहा कि यदि गरीब और कम-पढ़े-लिखे मतदाता SIR प्रक्रिया के तहत समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं कराते हैं, तो उन्हें मैयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है. इसलिए सभी पात्र मतदाताओं को इस प्रक्रिया के प्रति गंभीर और सतर्क रहने की जरूरत है.

DC और BLO की सराहना

प्रेस बयान में नेताओं ने पलामू के DC से लेकर सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे. इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं.

नाम छूटने पर हो सकती है परेशानी

नेताओं ने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है, तो आगे चलकर उन्हें अपने नागरिक अधिकारों और विभिन्न सरकारी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बाद में इस त्रुटि को सुधारने में भी काफी कठिनाइयां आ सकती हैं.

ALSO READ: जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी आइसा झारखंड, NTA और क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

बयान के अंत में झारखंड क्रांति मंच (JKM) और मजदूर किसान कामगार यूनियन के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों तथा शहरी क्षेत्रों के नगर निकाय प्रतिनिधियों से अपील की कि वे गरीब और कम-पढ़े-लिखे मतदाताओं को जागरूक करें तथा उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में हरसंभव सहयोग करें.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *