रांची : जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर घेर लिया. अनजान महिला को इलाके में घूमते देख लोगों को शक हुआ और देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

Also Read : रांची: इस्लाम नहर से लापता हुए दो बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद.
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, सुरक्षित कराया रेस्क्यू.
माहौल बिगड़ता देख भीड़ में मौजूद एक जागरूक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित भीड़ के चंगुल से निकालकर पुलिस संरक्षण में थाने लाया गया. यह घटना बुधवार की बताई जा रही है.
Also Read : Jharkhand Weather Update: फरवरी में चढ़ा पारा, दोपहर में गर्मी का असर तेज. शाम होते ही बदल रहा मिजाज.
जांच में नहीं मिला कोई आपराधिक संकेत, पुलिस की अपील.
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह संभवतः रास्ता भटककर इलाके में पहुंच गई थी. उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें.

