Click Here
Click Here
Click Here

रांची: इस्लाम नगर से लापता हुए दो बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद.

रांची : राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पथलकुदवा इस्लाम नगर से लापता हुए दो बच्चों को रांची पुलिस ने सुरक्षित...

रांची : राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पथलकुदवा इस्लाम नगर से लापता हुए दो बच्चों को रांची पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया था. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.

Also Read : Jharkhand Weather Update: फरवरी में चढ़ा पारा, दोपहर में गर्मी का असर तेज. शाम होते ही बदल रहा मिजाज.

सीसीटीवी खंगाले गए, आसपास के लोगों से हुई पूछताछ.
पुलिस ने पूरी रात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की. जांच के क्रम में सुराग मिला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक दोस्त के घर चले गए हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया.

समर और सदफ के लापता होने से मचा था हड़कंप.
गायब बच्चों की पहचान 12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ के रूप में हुई है. बुधवार शाम से दोनों के लापता होने की खबर फैलते ही इस्लाम नगर इलाके में सनसनी फैल गई थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और आसपास के लोग भी चिंतित हो उठे थे.

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा.
सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत कई डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था. अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली और जल्द से जल्द बच्चों को खोज निकालने का भरोसा दिलाया था. पुलिस की तत्परता से दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद इलाके में राहत की भावना देखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *