Click Here
Click Here
Click Here

Jharkhand Weather Update: फरवरी में चढ़ा पारा, दोपहर में गर्मी का असर तेज. शाम होते ही बदल रहा मिजाज.

रांची : झारखंड में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और दोपहर के समय तेज धूप लोगों...

रांची : झारखंड में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और दोपहर के समय तेज धूप लोगों को मई जैसी तपिश का अहसास करा रही है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि शाम ढलते ही मौसम अचानक ठंडा हो जा रहा है. दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है.

उत्तर-पूर्वी जिलों में 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कुछ इलाकों में तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर.
राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में भी दिन में अच्छी खासी गर्मी महसूस की जा रही है. यहां अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात में पारा 10 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है. तापमान में इस उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

दक्षिणी झारखंड में भी बढ़ी गर्मी, अगले दिनों में और इजाफा संभव.
दक्षिणी जिलों जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का मिला-जुला असर बना रहेगा. आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *