रांची : विष्णुगढ़ कांड पर कांग्रेस ने अपनी ही सरकार को घेरा, केशव महतो कमलेश ने कहा— ‘दोषियों को जल्द पकड़ो, नहीं तो होगा आंदोलन’

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली...

Ranchi: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी सरकार पर सीधा हमला बोला है और जल्द कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन की बड़ी विफलता है. उन्होंने कहा कि जब तक राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक सरकार के दावे बेकार हैं उन्होंने साफ कहा कि घटना के कई दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद शर्मनाक है और इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : ममता सरकार के खिलाफ BJP का आरोप पत्र, अमित शाह ने कहा- ‘TMC का शासन अराजकता और भ्रष्टाचार का युग’

मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार के सामने कई मांगें रखी

– दोषियों की तुरंत पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो
– मामले की जांच के लिए SIT बनाई जाए
– पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद और सुरक्षा दी जाए
– फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर जल्द सजा दिलाई जाए
– महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून और ठोस कदम उठाए जाएं

“न्याय नहीं मिला तो करेंगे संघर्ष”

कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी. साथ ही पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी.

ये भी पढ़ें : रामनवमी के बाद फिर चमक उठा रांची शहर! नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *