Click Here
Click Here

रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता की शुरूआत, 400 बालिका खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

Ranchi : सोमवार को मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी...

Ranchi : सोमवार को मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य तथा रजनीश कुमार सिंह उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करीब 400 बालिका खिलाड़ी दमखम दिखा रही है. मौके पर रांची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : सफलता : भारतीय टीम में झारखंड की चार बेटियां, एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप के लिए चयन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उद्घाटन मैच में बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की शानदार जीत

उद्घाटन मैच हॉकी स्पर्धा में भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर रांची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया. बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अपराह्न 3 बजे से खेला जाएगा जबकि पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे हॉकी स्टेडियम में होगा. मौके पर अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर किया. मंच संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने. आयोजन में बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार की भी अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें : बिजली निगम के 55 से अधिक इंजीनियरों को प्रमोशन, कर्मचारियों में खुशी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *