Click Here
Click Here

जेल मोड़ पर ‘गोली कनेक्शन’ का खुलासा, 2 हजार में खरीदी 9MM कारतूस के साथ दो धराए

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार की गोलियों...

Ranchi
एआई इमेज

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं. कोतवाली थाना में पदस्थापित दारोगा के राजीव कुमार अनुसार, 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सशस्त्र बल के साथ दिवा गश्ती और एंटी क्राइम वाहन जांच के लिए निकले थे. इसी दौरान करीब 11:05 बजे सूचना मिली कि जेल मोड़ तालाब के पास दो व्यक्ति नशा कर रहे हैं और उनके पास हथियार व गोली भी है.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया. पूछताछ में उनकी पहचान विकास मुंडा उर्फ बाला (31 वर्ष) और नेहाल वर्मा उर्फ गोलू (23 वर्ष), दोनों निवासी रांची के रूप में हुई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दोनों के पास नहीं थे कोई वैध कागजात

तलाशी के दौरान विकास मुंडा के पास से पैंट की जेब में रखी 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं, जिन पर ‘KF16’ अंकित था. गोलियों के संबंध में वैध कागजात मांगने पर दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ में विकास मुंडा ने बताया कि यह गोलियां नेहाल वर्मा ने उसे छिपाकर रखने के लिए दी थीं.

वहीं नेहाल वर्मा ने खुलासा किया कि करीब 5-6 दिन पहले जिला स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति से 2 हजार रुपये में ये गोलियां खरीदी थीं. उस व्यक्ति ने बाद में हथियार उपलब्ध कराने की बात कही थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और विधिवत जप्ती सूची तैयार कर गोलियां जब्त कर लीं. गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है. इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता की शुरूआत, 400 बालिका खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *