रांची: राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार, ये चारों बच्चे कल शाम अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने बताया कि बच्चे कल शाम को घर से निकले थे. काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश करने के बावजूद अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सुखदेवनगर थाना को सूचित कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.यदि किसी भी व्यक्ति को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें 9431788800

Also Read : झारखंड: नक्सली हिंसा के पीड़ितों को सरकारी मदद, तीन आश्रितों को मिली सहायता राशि

