Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री से मिले नन्हे शतरंज चैंपियन, बढ़ाया हौसला

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने...

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिराज की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने खिलाड़ी से उनके खेल, तैयारी और प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिराज जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य का गौरव हैं और उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड के छोटे-छोटे बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है. सरकार उभरते खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

Also Read : पलाश सभागार में लघु वनोत्पाद कार्यशाला, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

कौन हैं अधिराज मित्रा

अधिराज मित्रा झारखंड के एक उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी रणनीति और चालों से शतरंज की बिसात पर पहचान बनाई है. वे कई स्थानीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *