रांची: हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Ranchi: शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई है. जहां 11,000 वोल्ट (हाई टेंशन)...

Ranchi: शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई है. जहां 11,000 वोल्ट (हाई टेंशन) बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना की भयावहता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अनजाने में हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया. करंट इतना जोरदार था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह तार से बुरी तरह चिपक गया. देखते ही देखते युवक का शरीर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति काटी गई.

Also Read: झारखंड में भूखमरी मिटाने के लिए 2048 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

इलाके में तनाव और आक्रोश

हादसे के बाद निजाम नगर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में काफी नीचे से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, जो आए दिन खतरों को दावत देते हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद इन तारों को व्यवस्थित करने या उनकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *