Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान सैटेलाइट पुल से मेकॉन गेट और हरमू चौक के पास सड़क किनारे लगे अवैध ठेले, गुमटी, अस्थायी दुकानें और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया. निगम की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी.

अवैध रूप से गड़े बांस और उनमें लगे पोस्टर को भी हटाया गया
अभियान केवल सैटेलाइट पुल और हरमू रोड तक सीमित नहीं रहा अंबालिका नगर निगम की टीम ने हरमू चौक, बीजेपी कार्यालय के पास भी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से गड़े बांस और उनमें लगे पोस्टर और अन्य अवैध ढांचों को हटाया और इसके साथ- साथ विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई. निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.



