Click Here
Click Here
Click Here

रांची नगर निगम करेगा पार्किंग, बाजार और बस स्टैंड का ई-टेंडर, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और राजस्व में होगा बड़ा असर

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न पार्किंग स्थल, बाजार और स्टैंड को लीज पर देने के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू...

image: AI generated

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न पार्किंग स्थल, बाजार और स्टैंड को लीज पर देने के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. निगम ने 12 प्रमुख स्थानों के लिए ऑनलाइन बोली आमंत्रित की है. इसमें न्यूक्लियस मॉल के सामने वाहन पड़ाव, आईटीआई बस स्टैंड, अपर बाजार बड़ा बाजार, सब्जी बाजार और विभिन्न पार्किंग स्थलों को शामिल किया गया है.

पार्किंग प्रबंधन बेहतर होने और अवैध वसूली पर लगाम की उम्मीद

नगर निगम के अनुसार प्री-बिड ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ई-बिडिंग 26 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इस नई व्यवस्था से शहर में पार्किंग और बाजार प्रबंधन को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है. नगर निगम का मानना है कि इससे अवैध पार्किंग वसूली पर रोक लगेगी, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. 

Read Also: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने फूंका बिगुल, सड़क पर उतरेंगे पार्टी कार्यकर्ता, वादाखिलाफी को लेकर आंदोलन

भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए अच्छी खबर

खासकर आईटीआई बस स्टैंड, न्यूक्लियस मॉल और अपर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन प्रबंधन को लेकर राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.नगर निगम ने इच्छुक एजेंसियों और ठेकेदारों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की अपील की है. विस्तृत जानकारी और ई-ऑक्शन प्रक्रिया एमएसटीसी ई-ऑक्शन पोर्टल पर उपलब्ध है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *