रांची: सेक्स रैकेट को लेकर एक साथ कई थाना क्षेत्रों में रेड, कई हिरासत में

रांची: सेक्स रैकेट को लेकर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने...

रांची: सेक्स रैकेट को लेकर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने एक साथ रांची के खेलगांव, चुटिया समेत कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की है.

रविवार को हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है. इस दौरान पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है. जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई.

Also Readबड़ी चुनौतीः 30 दिन बाकी, बजट की 43% राशि खर्च नहीं, JPSC की सुस्त चाल, 47 करोड़ में बजट में सिर्फ 19 करोड़ खर्च

सरगना और नेटवर्क की तलाश

हिरासत में लिए गए लोगों से अलग-अलग थानों में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और क्या इसके तार अंतरराज्यीय गिरोहों से भी जुड़े हैं.

मोबाइल और दस्तावेज खंगाले जा रहे

हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है ताकि इस काले कारोबार में शामिल सफेदपोश चेहरों को बेनकाब किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *